फोटोग्राफी में संवारें अपना कॅरियर, संभवनाएं भी खूब

Total Views : 75
Zoom In Zoom Out Read Later Print

फोटोग्राफी ऐसी फील्ड है जहां पर तगड़ा कॉम्पिटीशन है।

तकनीक के विकास के साथ संचार के नए माध्यम भी विकसित हुए। फोटोग्राफी भी खुद को व्यक्त करने का एक ऐसा ही रचनात्मक माध्यम है। आम बोलचाल की बात करें तो यह व्यक्ति के भीतर छिपी कलात्मकता अभिव्यक्ति का जरिया है। वहीं, साइंटिफिक नजरिये से देखें तो फोटोग्राफी लाइट को रिकॉर्ड कर ड्यूरेबल इमेजेस बनाने का आर्ट, ऍप्लिकेशन और प्रैक्टिस है। चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक रूप से इमेज सेंसर के माध्यम से हो या फिर केमिकल रूप से लाइट-सेंसिटिव मटीरियल के माध्यम से।

फोटोग्राफी एक ऐसी आर्ट है, जिसका उपयोग हर कोई करना चाहता है। हालांकि कुछ शौकिया तौर पर करते हैं और कुछ इसे अपना करियर बना लेते हैं। फोटोग्राफी में निपुणता हासिल करने के लिए बहुत प्रैक्टिस और डेडिकेशन की आवश्यकता होती है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक के बाद इंटरनेट मीडिया के आगमन से रचनात्मक फोटोग्राफी करने वालों की भूमिका अहम हो गई है। ऐसे रचनात्मक लोग नए माध्यमों के जरिये जहां अच्छी कमाई कर रहे हैं वहीं, अपने करियर को भी नई ऊंचाई दे रहे हैं।

फोटोग्राफी में करियर बनाना है तो चाहिए ये स्किल्स -

फोटोग्राफी में करियर बनाने के लिए जरूरी है कि संबंधित व्यक्ति में माहौल को पढ़ने और अपनी रचनात्मकता के जरिये किसी भी क्षण को कैमरे में कैद कर उसे अविस्मरणीय बनाने की कला हो। इस फील्ड में भले ही ट्रेनिंग आपकी कला को निखारेगी लेकिन कल्पनाशीलता जैसा जन्मजात गुण आपने आवश्यक है। कुछ स्किल्स हैं जो फोटोग्राफी में करियर बनाने के लिए ज़रूरी हैं :

•       सृजनशीलता

•       महत्त्वाकांक्षी स्वभाव

•       सामाजिक व्यक्ति

•       डिटेल ओरिएंटेड

•       समन्वय

•       कानूनी जानकारी

•       मार्केटिंग के लिए जज़्बा

•       नेटवर्किंग की जानकारी

•       व्यापार के लिए रूचि

•       तकनीकी दक्षता

फोटोग्राफी के लिए कोर्सिज़

फोटोग्राफी पूरी तरह से रचनात्मकता पर आधारित है। लेकिन यदि आप हाई लेवल पिक्सल कैमरे की अच्छी जानकारी रखते हैं तो अच्छे फोटोग्राफर बन सकते हैं। फोटोग्राफर बनने के लिए किसी औपचारिक डिग्री की आवश्यकता नहीं है लेकिन प्रोफेशन के रूप में चुनते समय प्रोफेशनल कोर्स के माध्यम से तकनीकी रूप से दक्ष होना अपनी जरूरत और ऑप्शन के अनुसार फायदेमंद रहता है। इस फील्ड से जुड़े कई कोर्स हैं। इनके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है।

फोटोग्राफी कोर्स में पढ़ाई और स्वरूप

अच्छा फोटोग्राफी कोर्स करने के लिए 12वीं पास करने के बाद 3 साल की बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री कंप्लीट कर सकते हैं। इस कोर्स में फोटॉग्राफी के साथ अच्छा लेखन भी सिखाया जाएगा। कुछ शिक्षण संस्थानों में फोटोग्राफी के लिए बीए कोर्स (3 साल) भी उपलब्ध है। वहीं कुछ संस्थानों में ये कोर्स पार्ट टाइम में भी करवाया जाता है। यदि तीन साल का कोर्स नहीं करना चाहते हैं तो एक साल का डिप्लोमा कर फील्ड में उतर सकते हैं। वहीं सर्टिफिकेट कोर्स लगभग 3 से 6 महीनों के समय में पूरा हो जाता है। लेकिन इस कोर्स में काफी सारी चीज़ें कवर नहीं हो पाती हैं। इसलिए प्रोफेशनल्स को कम से कम 1 साल का कोर्स अवश्य करना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

फोटोग्राफी ऐसी फील्ड है जहां पर तगड़ा कॉम्पिटीशन है। इसलिए बड़े शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए सेट क्राइटेरिया है, इसके तहत कई स्टेप्स को फॉलो करना आवश्यक है। यह प्रोसेस आपके मन चाहे कॉलेज में एडमिशन दिलाने के लिए महत्वपूर्ण है -

•       पहले फोटोग्राफी से जुड़े सभी कोर्सेज को जानें और एक बेहतर विकल्प चुनें।

•       कौन से कॉलेज आपका चुना हुआ कोर्स उपलब्ध करातें है पता लगाएं।

•       ध्यान से कोर्स और कॉलेज के लिए दी गई योग्यता को पढ़ें।

•       फोटोग्राफी में आपके चुने विकल्प के लिए देने वाले एंट्रेंस एग्ज़ाम्स का पता लगाएं और आपके कॉलेज द्वारा स्वीकार किया जाने योग्य एग्ज़ाम चुनें।

•       फोटोग्राफी प्रोग्राम के लिए कुछ यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस एग्जाम आवश्यक है। प्रोफेशनल डिग्री देने वाली कुछ यूनिवर्सिटीज और इंस्टिट्यूट्स एंट्रेंस टेस्ट के स्कोर के हिसाब से ही एडमिशन लेते हैं।

•       कई यूनिवर्सिटीस एंट्रेंस एग्ज़ाम रिज़ल्ट के अनुसार डायरेक्ट एडमिशन भी देती हैं जबकि कुछ उसके बाद भी एडिशनल चीज़ों के मुताबिक़ सेलेक्शन करतीं हैं, इसमें ज़्यादातर ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होते हैं।


फोटोग्राफी में करियर

वर्तमान में प्रत्येक कंपनी अपने प्रोडक्ट के साथ कैलेंडर, मैगजीन, विज्ञापन ब्रोशर आदि भी प्रकाशित करती है। इसमें आकर्षक फोटो की खास भूमिका होती है। इन सबके लिए फैशन फोटोग्राफर की बहुत जरूरत होती है। इस फील्ड में एंट्री लेने के बाद आपके सामने करियर के ऐसे ही ढेरों ऑप्शंस होते हैं। एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर के लिए प्रमुख फ़ील्ड्स ये हैं :

इवेंट फोटोग्राफी 

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी 

फीचर फोटोग्राफी 

फोटो जर्नलिस्ट 

एडवाइजर फोटोग्राफी 

फाइन आर्ट वर्क 

फॉरेंसिक फोटोग्राफी 

ऑटोमोबाइल फोटोग्राफी 

इंडस्ट्रियल फोटोग्राफी 

 फैशन फोटोग्राफी

वेडिंग फोटोग्राफी 

पोर्ट्रेट फोटोग्राफी

प्रोडक्ट फोटोग्राफी

ट्रेवल फोटोग्राफी

लाइफस्टाइल फोटोग्राफी

स्पोर्ट्स फोटोग्राफी

साइंटिफिक फोटोग्राफी

फिल्म फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए टॉप 10 भारतीय संस्थान 

भारत में फोटोग्राफी कोर्स ऑफर करने वाले संस्थान निम्न हैं : 

ऽ       फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, पुणे

ऽ       एशियन अकादमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविज़न,दिल्ली

ऽ       सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, मुंबई

ऽ       जामिया मिलिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली

ऽ       स्कूल ऑफ़ अप्लाईड आर्ट, मुंबई

ऽ       मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान 

ऽ       ओस्मानिया यूनिवर्सिटी

ऽ       नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाईन, अहमदाबाद

ऽ       नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फोटोग्राफी

ऽ       दिल्ली कॉलेज ऑफ़ फोटोग्राफी

See More

Latest Photos