ड़ीजीवी स्कूल, रोहतक की छात्रा उन्नति हुड्डा एशियन गेम्स स्क्वाड में शामिल ।

Total Views : 358
Zoom In Zoom Out Read Later Print

उन्नति एशियन गेम्स के स्क्वाड में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

रोहतक के डीजीवी स्कूल की 10वीं की छात्रा उन्नति हुड्डा ने एक बार फिर रोहतक के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

भारतीय बैडमिंटन संघ ने गुरुवार को थॉमस कप, उबेर कप, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में भाग लेने वाले स्क्वाड का एलान किया जिसमें हरियाणा के रोहतक की 14 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा का नाम भी शामिल है। उन्नति हुड्डा ने एशियाई खेलों और उबेर कप के लिए ट्रायल में तीसरा स्थान हासिल किया। 

उन्नति एशियन गेम्स के स्क्वाड में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

उन्नति ने ओडिशा में आयोजित 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्मित तोश्नीवाल को हराकर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब अपने नाम किया था। वह सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे युवा भारतीय हैं।

उन्नति हुड्डा रोहतक की भरत कॉलोनी की रहने वाली हैं। स्थानीय छोटूराम स्टेडियम स्थित बैडमिंटन सेंटर में प्रैक्टिस करती हैं। सरकारी कोच प्रवेश कुमार ने उनको मात्र सात साल की उम्र में बैडमिंटन की ट्रेनिंग देनी शुरू की थी। उन्नति हुड्डा के पिता मूल रूप से चमारिया गांव निवासी उपकार हुड्डा परिवार सहित भरत कालोनी में रहते हैं। मां डा. कविता हुड्डा शिक्षिका हैं।

उन्नति को अपने सपनों की उड़ान भरने में डीजीवी स्कूल, रोहतक की प्रिन्सिपल सविता शर्मा और अन्य अध्यापिकाओं का पूरा सहयोग मिला। स्कूल में उन्नति को स्कूल के कोच विनोद बल्हारा प्रैक्टिस कराते थे । निरंतर प्रैक्टिस के चलते देश की सबसे युवा शटलर ने आज ये मुक़ाम हासिल किया है।

इससे पहले उन्नति ने बेंगलुरू में हुए इन्फोसिस फाउंडेशन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। वहां उन्होंने रजत पदक जीता था, जबकि उस टूर्नामेंट में दुनिया भर से महिला वर्ग की 355 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

एशियाई खेलों और उबेर कप के लिए 10 सदस्यीय महिला टीम में पीवी सिंधु, कश्यप, चालिहा, उन्नति हुड्डा के साथ-साथ ट्रायल से शीर्ष -3 युगल जोड़े शामिल होंगे- ट्रीसा जॉली-गायत्री पी, एन सिक्की रेड्डी-अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो- श्रुति मिश्रा। सिंधु, सेन, श्रीकांत और सात्विकसाईराज और शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को शीर्ष -15 में उनकी विश्व रैंकिंग के लिए टीम में सीधे प्रवेश दिया गया। फॉर्म में चल रहे शटलर एचएस प्रणय को भी अंतरराष्ट्रीय सर्किट में उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए स्वचालित चयन के हिस्से के रूप में शामिल किया गया है।

See More

Latest Photos