समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा “Education Connecting Borders” शीर्षक के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों से अवगत कराना था। यह कार्यशाला पठानिया पब्लिक स्कूल, रोहतक में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा Irenic International Education Services Pvt. Ltd. के सहयोग से किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की प्रिंसिपल तन्वी पठानिया ने शिरकत की । उन्होंने कहा की आज के डिजिटल दौर में छात्र-छात्राओं में विदेश में पढ़ाई का क्रेज बढ़ा है। लेकिन प्रदेश के सैंकड़ों बच्चे फ़र्ज़ी एजेंटों के जाल में फँस कर ऐसे विदेशी संस्थाओं में दाखिला ले लेते हैं जो फ़र्ज़ी होते हैं । ऐसे में ज़रूरी है बच्चों को सही मार्गदर्शन दिया जाए।

समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की प्रेसिडेंट सुमन कथूरिया ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और जब उन्हें सही मार्गदर्शन मिलेगा तो वे ना सिर्फ अपने परिवार बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे । विदेश में पढ़ाई के नाम पर बच्चों से ठगी ना हो यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है ।
आयरेनिक की डायरेक्टर अंजलि खत्री का कहना था की उनकी संस्था अब तक हजारों बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन कर चुकी है और उनका उद्देश्य है की भारतीय छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए सही संस्थाओं को चुनें । कार्यशाला में शैक्षणिक विशेषज्ञों ने विदेशों में पढ़ाई के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं, वीज़ा संबंधित जानकारी, विश्वविद्यालयों का चयन, छात्रवृत्तियाँ और करियर संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
छात्रों एवं शिक्षकों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया। आयोजकों ने बताया कि “Education Connecting Borders” जैसे प्रयास न केवल छात्रों को सही दिशा प्रदान करते हैं, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं ।
इस कार्यक्रम में समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की प्रेसिडेंट सुमन कथूरिया, डॉ पूनम, महक, शगुन, मधु, आयरेनिक इंटेनेशनल की डायरेक्टर अंजली खत्री व पूरी टीम, जर्मनी, यूके, अमेरिका के रिप्रेंटेटिव और पठानिया पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल तन्वी पठानिया सहित अन्य अध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
समर्पण वेल्फेयर ग्रुप की ओर से बच्चों को रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए और विद्यालय प्रबंधन को उनके सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।

