Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रयागराज के मीरापुर का ललिता देवी मंदिर है खास

    April 13, 2026

    कैनन के साथ बदलते दौर की फोटोग्राफी

    April 13, 2026

    ‘डिजिटल पैरेंटिंग’ विषय पर अभिभावकों के लिए हिसार के एंबिशन इंस्टीट्यूट में सेमिनार आयोजित

    November 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Trending News
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    Ghanti BajaooGhanti Bajaoo
    • Home
    • Trending News
    • Technology

      डॉ. एच.के. अग्रवाल बने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति

      August 13, 2025
    • Gaming
    • Gadgets
    Subscribe
    Ghanti BajaooGhanti Bajaoo
    Home»Uncategorized»योग अपनाएं, ना हावी होने दें योग से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं को- डॉ प्रज्ञा कौशिक
    Uncategorized

    योग अपनाएं, ना हावी होने दें योग से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं को- डॉ प्रज्ञा कौशिक

    ghantibajaoo_indiaBy ghantibajaoo_indiaJune 17, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    योग सिर्फ़ आपके शरीर को ही स्वस्थ नहीं रखता बल्कि मन को शांत व स्वस्थ रखता है और एक स्वस्थ मन का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है । ये कहना है योग दिवस पर महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आई डॉ प्रज्ञा कौशिक का। योग दिवस के अवसर पर हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के निर्देशन में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के ओ.पी. जिंदल ऑडिटोरियम में एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर चर्चा के साथ-साथ नशाखोरी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर एक सशक्त प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ योग संगोष्ठी के साथ हुआ, जिसमें विशेषज्ञ वक्ताओं ने योग के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। डॉ. सुखबीर और डॉ. मोनिका बांगा ने योग को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ते हुए इसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, डॉ. प्रज्ञा कौशिक और योग शिक्षिका निहारिका ने योग से जुड़े आम मिथकों और भ्रांतियों को दूर करते हुए योग के वैज्ञानिक आधार को समझाया। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने की एक समग्र जीवन पद्धति है।
    संगोष्ठी के उपरांत, प्रसिद्ध रंगकर्मी संजय सेठी द्वारा निर्देशित नाटक पापा कैच का भाव-विभोर कर देने वाला मंचन किया गया। इस नाटक ने आज के समाज में नशे की गिरफ्त में पड़ते बच्चों और युवाओं की त्रासदी को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के पात्रों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कैसे नशे की लत परिवारों को तोड़ देती है और युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व सांसद, जनरल (डॉ.) डी.पी. वत्स ने आयोजन की भूरी- भूरी प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से पापा कैच नाटक की सराहना करते हुए कहा, यह नाटक केवल एक कलात्मक प्रस्तुति नहीं, बल्कि हमारे समाज की एक कड़वी हकीकत है। यह हमें आईना दिखाता है और चेतावनी देता है। हमें इस संदेश को गंभीरता से लेना होगा और अपने समाज को इस बुराई से बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम में डॉ. मोनिका जैन, डॉ. अंजू यादव, डॉ. सीमा, डॉ. हरेंदर, डॉ. रोज, डॉ. अनीशा, डॉ. प्रियंका, डॉ. मोनिका, डॉ. इशिका, डॉ. दिव्या, डॉ. प्रमिला पांडे सहित अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में मेडिकल विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस पर मानवविज्ञान विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से पौधरोपण प्रयागराज
    Next Article वानप्रस्थ संस्था ने आई. एम. ए. के सहयोग से मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
    ghantibajaoo_india
    • Website

    Related Posts

    Uncategorized

    प्रयागराज के मीरापुर का ललिता देवी मंदिर है खास

    April 13, 2026
    Featured

    डॉ. एच.के. अग्रवाल बने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति

    August 13, 2025
    Uncategorized

    “Education Connecting Borders” : समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पठानिया पब्लिक स्कूल, रोहतक में विदेश में शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    July 28, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    डॉ. एच.के. अग्रवाल बने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति

    August 13, 2025241 Views

    खाद्य पदार्थों का खेत से थाली तक हो सुरक्षित सफ़र

    June 7, 2025241 Views

    कैनन के साथ बदलते दौर की फोटोग्राफी

    April 13, 2026149 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews

    Subscribe to Updates

    Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

    Demo
    Most Popular

    डॉ. एच.के. अग्रवाल बने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति

    August 13, 2025241 Views

    खाद्य पदार्थों का खेत से थाली तक हो सुरक्षित सफ़र

    June 7, 2025241 Views

    कैनन के साथ बदलते दौर की फोटोग्राफी

    April 13, 2026149 Views
    Our Picks

    प्रयागराज के मीरापुर का ललिता देवी मंदिर है खास

    April 13, 2026

    कैनन के साथ बदलते दौर की फोटोग्राफी

    April 13, 2026

    ‘डिजिटल पैरेंटिंग’ विषय पर अभिभावकों के लिए हिसार के एंबिशन इंस्टीट्यूट में सेमिनार आयोजित

    November 13, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 Ghanti Bajaoo. Designed by Rank Rocket.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.