Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रयागराज के मीरापुर का ललिता देवी मंदिर है खास

    April 13, 2026

    कैनन के साथ बदलते दौर की फोटोग्राफी

    April 13, 2026

    ‘डिजिटल पैरेंटिंग’ विषय पर अभिभावकों के लिए हिसार के एंबिशन इंस्टीट्यूट में सेमिनार आयोजित

    November 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Trending News
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    Ghanti BajaooGhanti Bajaoo
    • Home
    • Trending News
    • Technology

      डॉ. एच.के. अग्रवाल बने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति

      August 13, 2025
    • Gaming
    • Gadgets
    Subscribe
    Ghanti BajaooGhanti Bajaoo
    Home»Uncategorized»वानप्रस्थ संस्था ने आई. एम. ए. के सहयोग से मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
    Uncategorized

    वानप्रस्थ संस्था ने आई. एम. ए. के सहयोग से मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

    ghantibajaoo_indiaBy ghantibajaoo_indiaJuly 1, 2025Updated:July 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वानप्रस्थ वरिष्ठ नागरिक क्लब में आई एम ए के तत्वाधान से राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक परस्पर संवादात्मक ( इंटरैक्टिव) स्वास्थ्य सत्र का सफल आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।
    आई एम ए हिसार इकाई के अध्यक्ष डा रेणु छाबड़ा भाटिया और अन्य सदस्यों को डॉक्टर डे की शुभकामनाएँ देते हुए क्लब के महासचिव डा: जे. के. डांग ने बताया कि एक जुलाई को प्रति वर्ष महान चिकित्सक एवं शिक्षाविद डा बी सी राय की पुण्य ज्यंती पर सारे देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि आज सौभाग्य का विषय है कि डॉक्टर डे आई एम ए हिसार के डॉक्टर्स के साथ क्लब में मनाया जा रहा है ।
    आई एम ए की प्रधान डॉ. रेणु छाबड़ा भाटिया ने पुराने दर्द के प्रभाव के बारे में जागरूक किया और स्व-उपचार के खिलाफ चेतावनी देते हुए बताया कि दर्द निवारक दवाओं का अनियमित उपयोग गुर्दे और लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि हमेशा चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का प्रयोग करना चाहिए । डॉ. अनिल के भाटिया ने मधुमेह और उच्च रक्तचाप पर चर्चा करते हुए कहा कि उक्त रक्त चाप और मधुमेह की आरंभिक अवस्था में व्यायाम , योग और स्वस्थ जीवनशैली से ही ठीक हो सकते हैं । उन्होंने इन रोगों के अनियंत्रित रहने पर संभावित जटिलताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि कभी भी चिकित्सक के परामर्श के बिना कोई दवाई ना खाएं ।
    मनोरोग चिकित्सक डॉ. शुभम मेहता ने वरिष्ठ नागरिकों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और समय पर हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस आयु में याददाश्त की समस्या एक सामान्य बात है । अगर आप लंबे समय तक भूलते हैं तो यह आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है । इसलिए आपको मनोचिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए । डॉ. प्रेम मुंजाल ने यौन स्वास्थ्य से संबंधित चिंताओं को संबोधित किया और इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित किया। सिविल अस्पताल से सेवानिवृत्त डॉ. अजय गुप्ता ने डॉक्टर-रोगी संबंधों को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने पारस्परिक विश्वास और संचार की नींव पर जोर दिया।उन्होंने कहा डॉक्टर इलाज करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि हर बीमारी को ठीक कर पाएं।
    डा अजय गुप्ता ने कहा इस वर्ष नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम ‘बिहाइंड दि मास्क: हू हील्स दि हीलर्स’ रखी गई है। यह थीम डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य पर रोशनी डालती है। यह थीम अपील करती है कि डॉक्टरों की मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों को भी समझा जाना चाहिए । सत्र के समापन एक इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तरी सत्र के साथ हुआ, जिसमें क्लब के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों ने उनके संशयों का सरल भाषा में समाधान किया। डा रेणु भाटिया ने कहा कि आईएमए हिसार समुदाय स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह की शैक्षिक सत्र पहल आयोजित करता रहेगा।
    आज की चर्चा में डा आर डी शर्मा, श्री अजीत सिंह , डा सुनीता जैन, डा आर पी एस खरब, डा अजीत कुंडू , डा एस के गर्ग ने भाग लिया ।
    क्लब के सदस्यों ने डॉक्टरों को एक पौधा और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया । क्लब के उपप्रधान डा अमृत लाल खुराना ने आई एम ए के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का सत्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक था ।
    इस अवसर पर लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोग अपनाएं, ना हावी होने दें योग से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं को- डॉ प्रज्ञा कौशिक
    Next Article राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का जताया कड़ा विरोध
    ghantibajaoo_india
    • Website

    Related Posts

    Uncategorized

    प्रयागराज के मीरापुर का ललिता देवी मंदिर है खास

    April 13, 2026
    Featured

    डॉ. एच.के. अग्रवाल बने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति

    August 13, 2025
    Uncategorized

    “Education Connecting Borders” : समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पठानिया पब्लिक स्कूल, रोहतक में विदेश में शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    July 28, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    डॉ. एच.के. अग्रवाल बने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति

    August 13, 2025241 Views

    खाद्य पदार्थों का खेत से थाली तक हो सुरक्षित सफ़र

    June 7, 2025241 Views

    कैनन के साथ बदलते दौर की फोटोग्राफी

    April 13, 2026149 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews

    Subscribe to Updates

    Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

    Demo
    Most Popular

    डॉ. एच.के. अग्रवाल बने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति

    August 13, 2025241 Views

    खाद्य पदार्थों का खेत से थाली तक हो सुरक्षित सफ़र

    June 7, 2025241 Views

    कैनन के साथ बदलते दौर की फोटोग्राफी

    April 13, 2026149 Views
    Our Picks

    प्रयागराज के मीरापुर का ललिता देवी मंदिर है खास

    April 13, 2026

    कैनन के साथ बदलते दौर की फोटोग्राफी

    April 13, 2026

    ‘डिजिटल पैरेंटिंग’ विषय पर अभिभावकों के लिए हिसार के एंबिशन इंस्टीट्यूट में सेमिनार आयोजित

    November 13, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 Ghanti Bajaoo. Designed by Rank Rocket.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.