हिसार के एंबिशन इंस्टीट्यूट में अभिभावकों के लिए ‘डिजिटल पैरेंटिंग’ विषय पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रज्ञा कौशिक ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और पेशों से जुड़े अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सेमिनार के दौरान अभिभावकों को डिजिटल सुरक्षा, जागरूकता, बचाव, समाधान और भविष्य की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदारी पर सार्थक संवाद किया।
डॉ. प्रज्ञा कौशिक ने कहा कि आज के तकनीकी युग में मीडिया साक्षरता और विवेचनात्मक सोच बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यदि विद्यालय, अभिभावक और बच्चे मिलकर तकनीकी चुनौतियों व समाधानों पर काम करें तो एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
एंबिशन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन कर्नल राज और डॉ. सुनिता सिरोही ने अभिभावकों की भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें सतर्क, जागरूक और समर्पित बने रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि JEE और NEET के विद्यार्थियों को केवल अकादमिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, सकारात्मक व्यवहार और भविष्य की तैयारी से जोड़ना भी एंबिशन इंस्टीट्यूट की शिक्षा का आधार है। यह सेमिनार उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अंत में, अभिभावकों और संस्थान की ओर से डॉ. प्रज्ञा कौशिक का प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Add A Comment
